
पुसद प्रतिनिधि वसीम खान –पुसद मार्ग पर कलगांव फाटा ब्रिज के पास 28/1/2026 बुधवार शाम करीब 7:30 बजे एक सड़क दुर्घटना में एक पुरुष और एक महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर पड़े मिले।
इसी दौरान यातायात शाखा उमरखेड में तैनात पोलिस कॉ. सुनील आडे और पोलिस.कॉ. अजमल खान उमरखेड में ड्यूटी पूरी कर निजी वाहन MH 29 BV 7661 से पुसद की ओर जा रहे थे।
घायलों को देखकर दोनों पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए तुरंत अपने वाहन से पुसद के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया, जिससे घायलों को समय पर इलाज मिल सका।
घायलों से पूछताछ में उन्होंने अपना नाम योगेश उत्तम जाधव (निवासी – आंबोरा, तहसील महागांव) बताया।
घटना की जानकारी आगे की कार्रवाई हेतु पुलिस स्टेशन महागांव को दे दी गई है।
पुलिसकर्मियों द्वारा दिखाई गई तत्परता और ड्यूटी के बाद भी आम नागरिकों की जान बचाने के लिए तत्पर रहे पुलिसकर्मियों की संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और सेवा भावना की हर ओर सराहना हो रही है। यह घटना पुलिस के मानवीय चेहरे को उजागर करती है।
