
हमारे पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में हर छोटे जीव का योगदान होता है। इन्हीं में से एक है हमारी प्यारी चिमनी जो अब बहुत कम दिखाई देती है।
इसी सोच के साथ “चिमनी बचाओ अभियान” की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत इन नन्हीं चिड़ियों के लिए छोटे-छोटे घोंसले (घर) बनाए जा रहे हैं, ताकि वे फिर से हमारे घरों, गलियों और बगीचों में लौट सकें। इस नेक कार्य की पहल वसीम खान (मानवाधिकार महाराष्ट्र संपर्क प्रमुख एवं पत्रकार) द्वारा की गई है, जिन्होंने अपने पूरे परिसर में चिमनी घर लगाने का कार्य शुरू किया है, ताकि इन प्यारी चिड़ियों को सुरक्षित ठिकाना मिल सके।
आइए, हम सब मिलकर एक कदम उठाएं –
अपने घर या दुकान में एक चिमनी घर लगाएं।
बच्चों को भी इसके महत्व के बारे में बताएं।
और प्रकृति के इस सुंदर पक्षी को फिर से जीवित करें।
चिमनी बचाओ, पर्यावरण बचाओ !
