पुसद (प्रतिनिधी वसीम खान) : अहमदाबाद, 12 जून 2025 — अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI–171 (Boeing 787) गुरुवार शाम एक भयानक हादसे का शिकार हो गई। विमान ने जैसे ही टेकऑफ किया, कुछ ही मिनटों बाद तकनीकी खराबी के चलते शहर के मेघानीनगर इलाके में एक घनी बस्ती पर गिर पड़ा।
इस हादसे में विमान में सवार 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर सहित ज़मीन पर मौजूद कई लोगों की जान चली गई। अब तक 265 से अधिक मौतों की पुष्टि हो चुकी है। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पतालों में भर्ती हैं।
❗ हादसे की तस्वीरें दिल दहला देने वाली
जहाँ विमान गिरा, वह क्षेत्र पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गया है। कुछ हॉस्टल और मकानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। घटनास्थल पर धुएँ और आग का भयावह मंजर देखा गया।
एकमात्र जीवित यात्री
ब्रिटिश-भारतीय यात्री विशाल कुमार रमेश, इस भीषण हादसे से किसी चमत्कार की तरह बच गए हैं। वे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है।
एक ब्लैक बॉक्स घटनास्थल से बरामद कर लिया गया है। भारत की एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB), अमेरिका के NTSB और बोइंग कंपनी के साथ मिलकर हादसे की जांच कर रही है।
राहत और बचाव कार्य तेज़
फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मलबे से कई शव और घायलों को बाहर निकाला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और गुजरात सरकार को तत्काल सहायता के निर्देश दिए।
अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, 265 से ज़्यादा लोगों की मौत – देशभर में शोक की लहर